ICC to help Zimbabwe Cricket settle outstanding player dues (Google Search)
हरारे, 29 जुलाई (CRICKETNMORE)| खिलाड़ियों और स्टाफ को वेतन दे पाने में असमर्थ जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) की मदद के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाथ बढ़ाया है। आईसीसी ने कहा है कि वह खिलाड़ियों और स्टाफ की बकाया राशि देने में जेडसी की मदद करेगा।
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, जेडसी ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS
जेडसी और आईसीसी के बीच इस बात पर चर्चा इसी महीने की शुरुआत में डबलिन में हुई बैठक में हो गई थी। आईसीसी किस तरीके से भुगतान करेगा, इस बात पर अभी अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है।