Nandani Sharma Record: महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का फाइनल गुरुवार, 05 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB-W vs DC-W Final) के बीच कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की तेज गेंदबाज़ नंदिनी शर्मा (Nandani Sharma) एक साथ दो बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 24 साल की नंदिनी WPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकानी वाली गेंदबाज़ हैं। उन्होंने सीजन में अब तक 9 मैचों में 16 विकेट लेकर ये कारनामा किया है। उनके बाद DC के लिए सीजन में श्री चरिणी ने सर्वाधिक विकेट लिए हैं, जिनके नाम 9 मैचों में 14 विकेट दर्ज हैं।
सोफी डिवाइन को पछाड़ने का मौका: नंदिनी शर्मा RCB के खिलाफ फाइनल मैच में अगर 2 विकेट चटकाती हैं तो वो WPL 2026 में अपने 18 विकेट पूरे कर लेंगी और इसी के साथ गुजरात जायंट्स की ऑलराउंडर सोफी डिवाइन को पछाड़कर सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी। 36 साल की सोफी ने सीजन में 9 मैचों में 17 विकेट चटकाए हैं।