Nandani sharma
Nandani Sharma रच सकती हैं इतिहास, WPL 2026 के Final में एक साथ बना सकती हैं दो बेहद ही खास रिकॉर्ड
Nandani Sharma Record: महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का फाइनल गुरुवार, 05 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB-W vs DC-W Final) के बीच कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की तेज गेंदबाज़ नंदिनी शर्मा (Nandani Sharma) एक साथ दो बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 24 साल की नंदिनी WPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकानी वाली गेंदबाज़ हैं। उन्होंने सीजन में अब तक 9 मैचों में 16 विकेट लेकर ये कारनामा किया है। उनके बाद DC के लिए सीजन में श्री चरिणी ने सर्वाधिक विकेट लिए हैं, जिनके नाम 9 मैचों में 14 विकेट दर्ज हैं।
Related Cricket News on Nandani sharma
-
VIDEO: Nandani Sharma ने WPL में रचा इतिहास, हैट्रिक चटकाते हुए अंतिम ओवर में झटके 4 विकेट
दिल्ली कैपिटल्स की युवा तेज़ गेंदबाज़ नंदनी शर्मा ने महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) में गुजरात जायंट्स के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। अपने दूसरे ही मैच में उन्होंने आखिरी ओवर में चार विकेट ...