India Women vs Zimbabwe Women 1st T20I: जिम्बाब्वे ने शुक्रवार (16 अक्टूबर) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत के सामने रन 115 का लक्ष्य रखा है। जिम्बाब्वे के लिए केलिस नधलोवु और शार्ने मेयर्स ने अहम पारियां खेली।
टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने पूरी पारी में संभली हुई बल्लेबाजी की। टीम के लिए पहले सलामी बल्लेबाज केलिस नधलोवु ने 44 गेंदों में 42 रन बनाए। वहीं इसके बाद पारी के आखिरी ओवरों में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई शार्ने मेयर्स ने थोड़ी तेजी दिखाते हुए 33 गेंदों नें 36 रन बनाकर नाबाद लौटी। इन पारियों के चलते जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाए।
भारत के लिए गेंदबाजी में नंदिनी शर्मा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ ने 1-1 विकेट लिया।
टीमें इस मैच के लिए
भारतीय महिला टीम (प्लेइंग XI): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़।