India Women vs Bangladesh Women, 2nd Semi Final Women's Asian Games 2026: शेफाली वर्मा (Shafali Verma) के तूफानी शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (20 सितंबर) को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए महिला एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम का मेडल पक्का हो गया है और गोल्ड के लिए फाइनल में उसकी भिड़त श्रीलंका से होगी 22 सितंबर को होगी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन का विशाल स्कोर बनाया। ओपनिंग बैटर ने 49 गेंदों में नाबाद 100 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 9 छक्के जड़े। जिसके चलते वह एशियन गेम्स में शतक लगानी वाली पहली क्रिकेटर बनीं।
उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों में 40 रन और स्मृति मंधाना ने 19 गेंदों में 37 रन बनाए। इस दौरान मंधाना ने महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
बांग्लादेश के लिए मारूफ़ा अख्तर, शांजिदा एक्टर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर ने 1-1 विकेट हासिल किया।
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 20, 2026
A dominant -run victory for #TeamIndia
They are all set to face Sri Lanka next in the Gold Medal match
Scorecard https://t.co/zMJKYRAVhE#AsianGames pic.twitter.com/ZIi2hTFv3A