IND-W vs ZIM-W 1st ODI: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच शुक्रवार (23 अक्टूबर) को वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। वडोदरा के कोटंबी स्थित वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे की पारी को 197 रनों पर समेट दिया। भारत की ओर से श्री चरणी और क्रांति गौड़ सबसे सफल गेंदबाज रहीं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे महिला टीम की बल्लेबाज एक बार फिर फ्लॉप रहीं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी बिलव्ड बिज़ा ने 92 गदों में 62 रन बनाकर टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा मिशेल मावुंगा (29), मोडेस्टर मुपाचिक्वा (25) और चिपो मुगेरी-तिरिपानो (21) ने कुछ रन जोड़े।
इनके अलावा अन्य 7 बल्लेबाज 15 रन का स्कोर भी पार कर पाईं और पूरी टीम 49.5 ओवर में 197 रनों पर सिमट गई।