Advertisement

IND vs SA: रोहित शर्मा के पास साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इतिहास रचने का मौका, धोनी-गांगुली से निकल सकते हैं आगे

India vs South Africa 2nd Test: भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुधवार (3 जनवरी) को केपटाउन के न्यूलैंड्स में होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में कुछ खास...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma January 02, 2024 • 14:17 PM
IND vs SA: रोहित शर्मा  के पास साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इतिहास रचने का मौका, धोनी-गांगु
IND vs SA: रोहित शर्मा के पास साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इतिहास रचने का मौका, धोनी-गांगु (Image Source: Twitter)
Advertisement

धोनी से निकल सकते हैं आगे

रोहित शर्मा अगर 2 छक्के जड़ देते हैं तो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। धोनी के नाम इस फॉर्मेट में 78 छक्के दर्ज हैं, वहीं रोहित 77 छक्के जड़ चुके हैं। वीरेंद्र सहवाग इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।

Trending


गांगुली को पछाड़ने का मौका

इसके अलावा भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंचने के लिए रोहित को 190 रनों की जरुरत है। गांगुली ने 421 मैच की 485 पारी में 18433 रन बनाए हैं, वहीं रोहित 463 मैच की 484 पारियों में 18244 रन बना चुके हैं।

इस लिस्ट में कर सकते हैं जयसूर्या की बराबरी

रोहित अगर शतक जड़ते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच जाएंगे। रोहित ने फिलहाल ओपनिंग करते हुए 40 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं। वहीं सनथ सजयूर्या के नाम 41 शतक दर्ज हैं। 49 शतक के साथ डेविड वॉर्नर पहले स्थान पर हैं। सचिन तेंदुलकर (45 शतक) दूसरे और  क्रिस गेल (42 शतक) तीसरे स्थान पर हैं।

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम को पारी और 32 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। बतौर कप्तान यह रोहित की साउथ अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज है।



Cricket Scorecard

Advertisement