Advertisement

एक्टर इरफान खान के निधन से भारतीय क्रिकेट जगत दुखी, सचिन-कोहली ने व्यक्त किया शोक

नई दिल्ली, 29 अप्रैल| भारतीय क्रिकेटर जगत ने बुधवार को बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इरफान को मंगलवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में कोलोन इंफेक्शन के कारण भर्ती कराया गया था, लेकिन...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 29, 2020 • 16:35 PM
Irrfan Pathan
Irrfan Pathan (Twitter)
Advertisement

नई दिल्ली, 29 अप्रैल| भारतीय क्रिकेटर जगत ने बुधवार को बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इरफान को मंगलवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में कोलोन इंफेक्शन के कारण भर्ती कराया गया था, लेकिन बुधवार सुबह उनके निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

खिलाड़ी सोशल मीडिया के माध्यम से इरफान को श्रद्धंजलि दे रहे हैं।

Trending


सचिन तेंदुलकर ने लिखा, "इरफान खान के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। वह मेरे पसंदीदा कलाकारों में से एक थे। मैंने उनकी लगभग सभी फिल्में देखी हैं, अंतिम थी अंग्रेजी मीडियम। वह बेहद आसानी से अभिनय करते थे, वह शानदार थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा, "इरफान खान की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। वो कितने शानदार कलाकार थे और अपनी विविधता से उन्होंने सभी के दिलों को छू लिया था। भगवान उनकी आत्म को शांति दे।"

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, "एक शानदार कलाकार और बेहतरीन प्रतिभा। उनके परिवार के साथ संवेदनाएं।"

मोहम्मद शमी ने ट्वीट किया, "इरफान खान के निधन की खबर सुन दुख है। पूरे परिवार को संवेदनाएं। एक बेहतरीन प्रतिभा का कलाकार। आप अमरतत्व तक हमारी यादों में रहेंगे।"


Cricket Scorecard

Advertisement