भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली इस समय अपने परिवार के साथ लंदन में समय बिता रहे हैं। अक्सर विराट की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आते रहते हैं और इसी कड़ी में उनका एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने बेटे अकाय कोहली के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अकाय मस्ती में कोहली से आगे चल रहे हैं जबकि कोहली उनका हाथ पकड़कर उन्हें अपने साथ रखते हैं। इस बीच एक बुजुर्ग फैन कोहली को पहचान भी लेते हैं जिसके बाद वो अकाय और कोहली से बात करते हुए दिखते हैं। इस दिल जीतने वाले वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Virat Kohli with Akaay at London Streets pic.twitter.com/plGfX6PHWt
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) March 3, 2026
विराट इस समय बेशक क्रिकेट से दूर हैं लेकिन उनकी मैदान पर वापसी की तारीख भी सामने आ गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड सीरीज से पहले अफगानिस्तान के भारत दौरे की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई ने सोमवार को ऐलान किया कि अफ़गानिस्तान जून 2026 में एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगा। ये दौरा 6 जून से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में एक टेस्ट के साथ शुरू होगा।