आईपीएल 2022 के 9वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा ने अपनी बल्लेबाज़ी से समां बांध दिया। मुंबई इंडियंस 194 रनों का पीछा कर रही थी और तिलक ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया और राजस्थान के गेंदबाज़ों की कुटाई शुरू कर दी। यहां तक कि तिलक ने अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी नहीं बख्शा।
अश्विन की गेंद पर बोल्ड होने से पहले तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में 61 रनों की आतिशी पारी खेली। तिलक के बल्ले से 3 चौके और 5 लंबे-लंबे छक्के भी देखने को मिले।इस दौरान उनके एक छक्के से कैमरामैन भी बाल-बाल बच गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि रियान पराग की गेंद पर जब वो छक्का लगाते हैं तो गेंद सीधा कैमरामैन के सिर पर लगती है।
हालांकि, हैरान करने वाली बात ये रही कि गेंद सीधा कैमरामैन के सिर पर लगती है और उसका बाल भी बांका नहीं होता है। जब ट्रेंट बोल्ट कैमरामैन की मदद के लिए किसी को बुलाते हैं, तो कैमरामैन उन्हें हाथ उठाकर कहता है कि वो बिल्कुल ठीक हैं। ये नज़ारा देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।
Mi Batter TilakVarma Six Nad Hit The ball On CameraMan Head. pic.twitter.com/I8E1GiD8Oz
— Jalaluddin Sarkar (Thackeray) (@JalaluddinSark8) April 2, 2022