Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के अधिकारी सागर ने ऋषभ पंत पर दी बड़ी अपडेट, बताया की आईपीएल 2024 में विकेटकीपर बल्लेबाज खेलेगा या नहीं

दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक जीएमआर स्पोर्ट्स के सीईओ पीकेएसवी सागर के अनुसार, ऋषभ पंत ठीक होने की राह पर हैं।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap January 20, 2024 • 19:03 PM
दिल्ली कैपिटल्स के अधिकारी सागर ने ऋषभ पंत पर दी बड़ी अपडेट, बताया की आईपीएल 2024 में विकेटकीपर बल्ले
दिल्ली कैपिटल्स के अधिकारी सागर ने ऋषभ पंत पर दी बड़ी अपडेट, बताया की आईपीएल 2024 में विकेटकीपर बल्ले (Image Source: Google)
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सह-मालिक जीएमआर स्पोर्ट्स के सीईओ पीकेएसवी सागर (PKSV Sagar) के अनुसार, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ठीक होने की राह पर हैं। फ्रेंचाइजी को आईपीएल 2024 के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के टीम में शामिल होने की उम्मीद है। आपको बता दे कि दिसंबर 2022 में हुई भयानक कार दुर्घटना के बाद से पंत क्रिकेट एक्शन से बाहर हैं। इस दुर्घटना में पंत को कई चोटें लगीं। इस वजह से उन्हें तीन सर्जरी भी करानी पड़ी। अब पंत ठीक होने की राह पर हैं और इस बात की जानकारी वह वह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को देते रहते है। 

सागर ने कहा कि, "हाँ, हम बेस्ट की उम्मीद कर रहे हैं। हम उम्मीद कर सकते हैं कि वह इस सीजन में खेलेंगे। वह सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। अगर वह खेलते हैं तो यह हमारे लिए अच्छा होगा। हमारे कोच और फिजियो उन पर काम कर रहे हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि वह बहुत अच्छी तरह से ठीक हो रहा है। हमें उम्मीद है कि मार्च तक वह फिट हो जाएंगे और हमारे लिए खेलेंगे।"

Trending


पंत फिलहाल अपने रिहैब के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी में हैं। जब उन्हें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नेट्स पर बल्लेबाजी प्रैक्टिस करते और अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। इस चीज की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। 

वहीं दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 में अपने खराब सीज़न के बाद पंत को अपनी टीम में वापस देखने के लिए उत्सुक होगी। 2023 में फ्रेंचाइजी डेविड वार्नर की कप्तानी में अंक तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर रही थी। पंत आईपीएल में दिल्ली के लिए ही खेले है। उन्होंने अभी तक 98 मैच खेले है और 147.97 के स्ट्राइक रेट से 2838 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 15 अर्धशतक देखने को मिले है। 

Also Read: Live Score

आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वाड: ऋषभ पंत, प्रवीण दुबे, डेविड वॉर्नर, विक्की ओस्तवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्खिया, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, ललित यादव, खलील अहमद, मिचेल मार्श, ईशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार, हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक चिकारा। 


Cricket Scorecard

Advertisement