Ranji Trophy Final: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने जम्मू-कश्मीर टीम को उसका पहला रणजी ट्रॉफी टाइटल जीतने पर बधाई दी है। सैकिया का मानना है कि यह जीत इस बात का एक बड़ा उदाहरण है कि देश में क्रिकेट कैसे आगे बढ़ रहा है।
सैकिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'आज हुबली में अपना पहला रणजी ट्रॉफी जीतने पर जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम को दिल से बधाई। यह इस बात का एक उत्कृष्ट उदाहरण है कि मुश्किल हालात के बावजूद क्रिकेट का खेल पूरे भारत में कितनी अच्छी तरह फैला हुआ है।'
लंबे समय की प्लानिंग और एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट की भूमिका पर जोर देते हुए, बीसीसीआई सेक्रेटरी ने बोर्ड की लगातार कोशिशों और इसके पूर्व सेक्रेटरी और मौजूदा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह के विजन को टीम की सफलता की नींव रखने का श्रेय दिया।