Ranji trophy final: Cricket News & Match Updates
आकिब नबी का खुलासा, जम्मू-कश्मीर के लिए डेब्यू करने में इरफान पठान ने मदद की
Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने अपनी क्रिकेट की शुरुआती जिंदगी और प्रेरणा के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनका बचपन क्रिकेट खेलने में बीता और उन्होंने अपने आदर्श डेल स्टेन और परवेज रसूल से बहुत प्रेरणा ली। उन्होंने बताया कि राज्य की तरफ से डेब्यू करने में पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने उनकी काफी मदद की।
आकिब नबी ने 'जियोस्टार' से बात करते हुए कहा, "मैंने 5वीं या छठी क्लास में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। बारामूला में प्रैक्टिस के लिए कोई खास जगह नहीं थी। इसी कारण हम सड़क पर या स्कूल के एक छोटे से मैदान में खेलते थे। जब मैं छोटा था, तो मैं डेल स्टेन को बहुत देखता था। जिस तरह से वह इतनी तेज रफ्तार से गेंद को स्विंग कराते थे, उससे मुझे तेज गेंदबाज बनने की प्रेरणा मिली और उम्मीद है कि एक दिन मैं भारत के लिए खेलूंगा। लगातार क्रिकेट खेलने के लिए मेरे पिता मुझे बहुत डांटते थे। मुझे उनका साथ नहीं मिला था। वह चाहते थे कि मैं डॉक्टर बनूं।" Read More...