जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम ने आखिरकार 67 साल के लंबे इंतज़ार को खत्म करते हुए रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब अपने नाम कर ही लिया। कर्नाटक के खिलाफ हुबली के केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले के आखिरी दिन जम्मू और कश्मीर ने जैसे ही अपनी दूसरी पारी घोषित की वैसे ही उनके ड्रेसिंग रूम में जश्न का माहौल शुरू हो गया। इस मैच के ड्रॉ होने के साथ ही जम्मू और कश्मीर ने पहली बार रणजी खिताब अपने नाम कर लिया।
हालांकि, इस फाइनल के आखिरी दिन पूरी लाइमलाइट जम्मू और कश्मीर के बल्लेबाजों पर थी लेकिन दोपहर होते-होते कर्नाटक के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल भी सुर्खियों में आ गए। दरअसल, इस मैच के पांचवें दिन राहुल बॉलिंग करते हुए नजर आए और उनके हाथ में बॉल देखकर हर कोई हैरान था क्योंकि उन्होंने 11 साल से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बॉलिंग नहीं की थी।
राहुल अक्सर विकेटकीपिंग करते रहे हैं। ऐसे में उन्हें बॉलिंग करते देखना एक अलग नजारा था। हालांकि, राहुल लगभग विकेट लेने ही वाले थे कि स्लिप में मयंक अग्रवाल ने आसान सा कैच छोड़ दिया। ये नजारा तब देखने को मिला जब मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, तभी कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने 5वें दिन लंच से पहले केएल राहुल से हाथ घुमाने के लिए कहा।
Cute fight Btw Mayank & Rahul
— (@KLfied_) February 28, 2026
• KL Rahul was So happy that's he is bowling
• He got a Wicket But Mayank Dropped it
• KL was standing at slip before bowling but after abusing Mayank he went on to boundary
• Mayank Shared everything to DDP & karunpic.twitter.com/8A2G8RFBQP