Jonty Rhodes leaves Mumbai Indians after nine seasons ()
मुंबई, 7 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को फील्डिंग कोच दक्षिण अफ्रीका के जोंटी रोड्स के साथ अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। मुंबई ने उनके स्थान पर आने वाले 2018 सीजन के लिए न्यूजीलैंड के जेम्स पैम्मेंट के साथ करार किया है।
फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार रोड्स अपने व्यवसाय के लिए ज्यादा समय देना चाहते हैं। PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें
टीम के मालिक आकाश अंबानी ने रोड्स की सराहाना करते हुए कहा कि टीम की सफलता में उनका अहम योगदान रहा है। मुंबई ने आईपीएल के 10वें सीजन का खिताब अपने नाम किया था। वह 9 सीजन तक मुंबई टीम के साथ रहे।