पुलिस में शिकायत करने से बच्चों का भविष्य खराब होगा, दीपक चाहर का बल्ला चोरी होने पर बोले पिता लोकेंद्र चाहर (पुलिस में शिकायत करने से बच्चों का भविष्य खराब होगा, दीपक चाहर का बल्ला चोरी होने पर बोले पिता लोकेंद्र चाहर)
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर दीपक चाहर का बल्ला सोमवार की रात उनके पिता की क्रिकेट अकादमी से अभ्यास के दौरान चोरी हो गया था। चाहर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर ने कहा है कि उन्होंने इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वह अपनी अकादमी के बच्चों का भविष्य खराब नहीं करना चाहते।