Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2025: अय्यर की कप्तानी पर मंडराया खतरा, KKR ने इस धांसू खिलाड़ी को दिया ऑफर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2025 के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तानी का ऑफर दिया है

Advertisement
IPL 2025: अय्यर की कप्तानी पर मंडराया खतरा, KKR ने इस धांसू खिलाड़ी को दिया ऑफर
IPL 2025: अय्यर की कप्तानी पर मंडराया खतरा, KKR ने इस धांसू खिलाड़ी को दिया ऑफर (Image Source: Google)
Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap
Aug 24, 2024 • 08:53 PM

भारत के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) दुनिया के टॉप T20 खिलाड़ियों में से एक हैं। इस बात का अंदाजा उनके आंकड़ों को देखकर लगाया जा सकता है। वह वर्तमान में ICC T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 2 बल्लेबाज हैं। सूर्या की कप्तानी में भारत ने हाल ही में श्रीलंका को 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया था। अब सूर्या को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2025 से पहले केकेआर ने सूर्यकुमार को कप्तानी का ऑफर दिया गया है। 

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap
August 24, 2024 • 08:53 PM

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार को कोलकाता नाइट राइडर्स से वापस आकर अपनी पुरानी टीम में शामिल होने और टीम को लीड करने का अनौपचारिक प्रस्ताव मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार कि केकेआर सूर्यकुमार के लिए अपने वर्तमान कप्तान श्रेयस अय्यर को बदल सकता है, जिन्होंने आईपीएल 2024 में टीम को खिताब दिलाया था। देखने वाली बात ये होगी कि क्या सूर्यकुमार यादव केकेआर में वापस जाना चाहते हैं या नहीं। 

Trending

सूर्यकुमार का मूल्य कई गुना बढ़ गया है क्योंकि वह अब भारत के कप्तान भी हैं। इसके अलावा वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने वाली भारत की टीम का भी हिस्सा थे। सूर्यकुमार ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत गौतम गंभीर की कप्तानी वाली में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ की थी। वह 2014 में केकेआर की आईपीएल विजेता टीम का हिस्सा थे। लेकिन उन्हें नितीश राणा के बदले मुंबई इंडियंस में ट्रेड कर लिया गया था। 

आपको बता दे कि जब रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान थे तब सूर्या उप-कप्तान थे। लेकिन 2024 के सीजन में हार्दिक पंड्या के आने से सब कुछ बदल गया। टीम मैनेजमेंट ने सूर्या को नजरअंदाज कर दिया, जिन्हें शुरू में रोहित के बाद एमआई का अगला कप्तान माना जाता था और आईपीएल 2024 के लिए पांड्या को कप्तान बना दिया। हालांकि हार्दिक के 2024 के खराब सीजन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह देखना बाकी है कि क्या मुंबई अपनी रणनीति बदलेगी और सिर्फ एक खराब सीजन के बाद हार्दिक को उनकी भूमिका से हटा देगी। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई आईपीएल 2024 में सबसे निचले पायदान पर रही थी। 

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

33 साल के सूर्या के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 150 मैच खेले है और 145.33 के स्ट्राइक रेट की मदद से 3594 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 24 अर्धशतक देखने को मिले है। 

Advertisement

Advertisement