PBKS VS CSK: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2026 के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। फर्ग्यूसन, जो हाल ही में पिता बने हैं, टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में पंजाब किंग्स और सर्दियों के दौरों के लिए न्यूजीलैंड टीम से जुड़ने से पहले अपने परिवार के साथ समय बिताने को प्राथमिकता देंगे।
'ईएसपीएन क्रिकइंफो' के अनुसार, साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच से पहले ऑकलैंड में फर्ग्यूसन ने कहा, "अभी-अभी मेरा एक छोटा बेटा हुआ है, इसलिए मैं घर पर जितना हो सके उतना समय बिताने और अपनी पत्नी की मदद करने की कोशिश कर रहा हूं। इसके बाद मुझे कुछ हफ्तों का ब्रेक मिलेगा, जिसके बाद मैं आईपीएल के आखिरी दौर के लिए और फिर सर्दियों में बाहर खेलने के लिए जाऊंगा।"