ENG vs AUS 3rd ODI: इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर लियाम डॉसन (Liam Dawson) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ शानदार फील्डिंग से भी कमाल दिखाया। बुधवार (18 नवंबर) को होबार्ट में खेले गए इस मैच में डॉसन ने एक जबरदस्त रिटर्न कैच लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेंशॉ (Matt Renshaw) की पारी समाप्त की।
यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 24वें ओवर में हुई। डॉसन ओवर द विकेट गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने मिडिल स्टंप पर एक फ्लाइटेड गेंद डाली। इस गेंद पर रेंशॉ ने सीधा शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद को पूरी ताकत से वापस गेंदबाज की तरफ मार दिया। गेंद काफी तेजी से डॉसन की ओर आई, लेकिन उन्होंने बिना देर किए नीचे झुककर उसे जमीन से कुछ ऊपर ही लपक लिया।
VIDEO:
Matt Renshaw had been dropped a few times, but Liam Dawson nailed the hardest chance of all AUSvENG https://t.co/6f2waXt4mO
cricket.com.au (cricketcomau) November 18, 2026