सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में बुधवार को मध्य प्रदेश और सौराष्ट्र ने अपने-अपने मुकाबलों में विजयी रहते हुए 'जीत की हैट्रिक' लगाई। इनके अलावा, उत्तराखंड और कर्नाटक ने भी मैच अपने नाम किए। आइए, इन मुकाबलों के बारे में संक्षिप्त में जानते हैं।
उत्तराखंड बनाम गुजरात: कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स में खेले गए 'ग्रुप-डी' के इस मैच को उत्तराखंड ने 10 रन से जीता। पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की टीम ने कप्तान करण चंदेला (39 गेंदों में नाबाद 72 रन) की तूफानी पारी की मदद से 181/8 का स्कोर खड़ा किया। विपक्षी खेमे से विशाल जायसवाल ने 3 विकेट निकाले।
इसके जवाब में, गुजरात निर्धारित ओवरों में 171/8 का स्कोर ही बना सकी। इस दौरान कप्तान उर्विल पटेल ने 28 गेंदों में 10 बाउंड्री के साथ 56 रन बनाए, जबकि सौरव चौहान ने 29 रन की पारी खेली। इनके अलावा, तेजस पटेल ने नाबाद 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से मयंक मिश्रा ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले।