Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL में किसकी कप्तानी में खेलना चाहते हैं माइकल वॉन? धोनी-कोहली में कौन है बेस्ट कप्तान? अंग्रेजी खिलाड़ी का बड़ा खुलासा

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वो आए दिन दुनिया भर में चल रही क्रिकेट घटनाओं पर अपने विचार देते रहते हैं। इसी बीच वॉन ने एक निजी क्रिकेट पोर्टल को खास

Shubham Shah
By Shubham Shah May 29, 2021 • 16:44 PM
Michael Vaughan picks best captain between Dhoni and Kohli
Michael Vaughan picks best captain between Dhoni and Kohli (Image Source: Google)
Advertisement

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वो आए दिन दुनिया भर में चल रही क्रिकेट घटनाओं पर अपने विचार देते रहते हैं।

इसी बीच वॉन ने एक निजी क्रिकेट पोर्टल को खास इंटरव्यू में देते हुए कई दिलचस्प सवाल के जवाब दिए। इसमें से मजेदार सवालों में से एक रहा था कि माइकल वॉन किसे सोशल मीडिया पर ब्लॉक करना चाहते है जिसका जवाब देते हुए उन्होंने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का नाम लिया था।

Trending


इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा था कि उन्हें वो लोग पसंद नहीं जो उन्हें गाली देते है, या फिर उनके खिलाफ कुछ बोलते है या फिर उनका हैंडल सही नहीं रहता है।

इसके बाद उन्होंने भारत के तीन बड़े सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में बात किया।

वॉन से जब यह पूछा गया कि अगर वो आईपीएल खेलते तो किस खिलाड़ी की कप्तानी में खेलना चाहते है।

इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का नाम लिया है। उन्होंने कहा कि रोहित एक बेहतरीन कप्तान है। वो जैसी रणनीति बनाते है वो बहुत ही लाजवाब होती है और वो खुद को रोहित के साथ ही देखते है।

इसके बाद जब वॉन से महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली में से सबसे बेहतरीन कप्तान कौन है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया है। उन्होंने कहा कि टी-20 में धोनी एक माहिर कप्तान है और सर्वश्रेष्ठ है। धोनी जे जो टीम के लिए किया है वो बेहद सराहनीय है। विराट कोहली एक बेहतरीन टेस्ट कप्तान है लेकिन सभी फॉरमेट को देखें तो धोनी सबसे आगे है।


Cricket Scorecard

Advertisement