आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बड़ी चिंता वाली खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं और शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। हालांकि फैंस के लिए एक राहत भरी खबर भी सामने आई है।
दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भरोसेमंद तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते हुए हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके बाद से वह लगातार क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। यही चोट इतनी गंभीर रही कि उन्हें एशेज सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर होना पड़ा था। फिलहाल वह रिकवरी के दौर में हैं, लेकिन अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं।
क्रिकबज की ताज रिपोर्ट के मुताबिक हेजलवुड सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर रहे सकते हैं। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि वह 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं, जो गुवाहाटी में खेला जाएगा।
Josh Hazlewood is likely to miss only the opening two fixtures for RCB! pic.twitter.com/3nm7XjAcg1 CRICKETNMORE (cricketnmore) March 17, 2026