आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग ऑडर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इस बार नए रोल में नजर आ सकते हैं। पिछले सीजन में मिडिल ऑर्डर में खेलने वाले राहुल को अब ओपनिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है।
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल की भूमिका में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीजन राहुल टीम के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं, जो पिछले सीजन से बिल्कुल अलग रोल होगा। वहीं इस रिपोर्ट का ये भी कहना है कि राहुल इस सीजन पहली पसंद के तौर पर विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका में भी नजर आएंगे और टीम के लिए ग्लव्स भी संभालेंगे।
According to reports, KL Rahul is set to open the innings for Delhi Capitals in IPL 2026! pic.twitter.com/3RTcYEYSSf CRICKETNMORE (cricketnmore) March 17, 2026
राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पिछले सीजन 13 मैचों में 539 रन बनाए और टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। हालांकि, पूरे सीजन में उन्होंने ज्यादातर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की।