Eoin Morgan (IANS)
लंदन, 6 मई | इंग्लैंड की वनडे टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि ओलम्पिक में क्रिकेट को शामिल करने के लिए टी-10 बेस्ट फॉर्मेट है। क्रिकेट 1900 से ओलम्पिक का हिस्सा नहीं है। तब ग्रेट ब्रिटेन ने फ्रांस को हरा के ओलम्पिक में क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता था।
1998 राष्ट्रमंडल खेलों में 50 ओवरों के फॉर्मेट को शामिल किया गया था, जहां दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को हरा स्वर्ण जीता था।
मोर्गन का तर्क है कि छोटा फॉर्मेट प्रशंसकों को लेकर आएगा और कहा कि टी-10 टूर्नामेंट 10 दिन में खत्म हो जाएगा जिससे ओलम्पिक और राष्ट्रमंडल खेल जैसे खेलों के लिए यह बेस्ट होगा।