T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लेगी दक्षिण अफ्रीका, हेड टू हेड आंकड़े चौंकाने वाले (Image Source: IANS)
टी20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक रोमांचक मुकाबला गुरुवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाना है। मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाना है। सुपर-8 का यह मुकाबला बेहद अहम है। दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए उतरेंगी।
दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारत को 76 रन के बड़े अंतर से हराया था, वहीं वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया था।
वेस्टइंडीज के सामने दक्षिण अफ्रीका को ज्यादा मजबूत और संतुलित टीम माना जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका को जीत का दावेदार भी माना जा रहा है, लेकिन वेस्टइंडीज को हल्के में लेने की भूल दक्षिण अफ्रीका कभी नहीं करेगी।