टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए सुपर-8 मैच में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ बेशक श्रीलंका का दिन अच्छा नहीं रहा लेकिन उनके स्पिनर महीश थीक्षणा के लिए ये मैच शानदार रहा। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में थीक्षणा ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से कीवी टीम के होश उड़ाते हुए तीन विकेट लिए। इसमें फिन एलन, रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन के विकेट शामिल थे।
थीक्षणा ने जिस तरह से चैपमैन को आउट किया वो तो किसी भी ऑफ़-स्पिनर के लिए सपने जैसा होता है। ये विकेट 12वें ओवर की चौथी गेंद पर गिरा जब थीक्षणा की गेंद लेग-स्टंप लाइन में गिरी और चैपमैन के डिफेंस को भेदते हुए ऑफ़-स्टंप पर जा लगी। बोल्ड होने के बाद कीवी बैटर भी क्रीज़ में खड़ा रह गया और उसे यकीन नहीं हुआ कि वो बोल्ड कैसे हो गया। इस विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। कीवी टीम को 30 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा, लेकिन 84 रन तक पहुंचते-पहुंचते 6 विकेट गिर गए। जिसमें रचिन रविंद्र ने 22 गेंदों में 32 रन और फिन एलन ने 13 गेंदों में 22 रन बनाए। दोनों के पवेलियन लौटने के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर और कोल मैककोन्ची ने मिलकर पारी को संभाला और सातवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 84 रन की साझेदारी कर टीम की वापसी कराई। सैंटनर ने 26 गेंदों में 47 रन और मैककोन्ची ने 23 गेंदों में नाबाद 31 रन की अहम पारी खेली। श्रीलंका के लिए महीश थीक्षणा और दुश्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट, वहीं डुनिथ वेल्लालागे ने 1 विकेट लिया।
ft. spin bowling
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 25, 2026
Sri Lanka spinners are weaving a proper web around the kiwis in Colombo
ICC Men’s #T20WorldCup | SUPER 8, #SLvNZ LIVE NOW https://t.co/g4wqt4U8vL pic.twitter.com/eAtFLzeqZN