Advertisement
Advertisement
Advertisement

WATCH धोनी ने संजय बांगर के साथ किया मजाक, गेंद देते हुए कहा लोग बोलेंगे रिटायरमेंट ले रहा हूं..

19 जनवरी। मेलबर्न में शुक्रवार को खेले गए वनडे सीरीज के आखिरी मैच में महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 87) और केदार जाधव (नाबाद 61) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 121 रनों की साझेदारी के दम पर भारत ने  आस्ट्रेलिया

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat January 19, 2019 • 11:59 AM
WATCH धोनी ने संजय बांगर के साथ किया मजाक, गेंद देते हुए कहा लोग बोलेंगे रिटायरमेंट ले रहा हूं.. Ima
WATCH धोनी ने संजय बांगर के साथ किया मजाक, गेंद देते हुए कहा लोग बोलेंगे रिटायरमेंट ले रहा हूं.. Ima (Twitter)
Advertisement

19 जनवरी। मेलबर्न में शुक्रवार को खेले गए वनडे सीरीज के आखिरी मैच में महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 87) और केदार जाधव (नाबाद 61) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 121 रनों की साझेदारी के दम पर भारत ने  आस्ट्रेलिया को सात से विकेट मात दी।

धोनी को उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। मैच के बाद जब धोनी वापस पवेलियन पहुंच रहे थे तो उनके हाथ में गेंद थी।

Trending


ऐसे में जब वो विरोधी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ से हाथ मिला रहे थे तो संजय बांगर के पास जाकर उन्होंने दिल जीतने वाला मजाक किया।  देखिए ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत के सीरीज का बेस्ट पिक्चर्स PHOTOS

हुआ ये कि जैसे ही धोनी संजय बांगर के पास पहुंचे उऩ्होंने अपने हाथ में रखी गेंद बांगर को देकर कहा कि ' गेंद रख ले वरना फिर से लोग बोलेंगे कि रिटायरमेंट ले रहा हूं।'

आपको याद हो कि साल 2018 के एशिया कप के दौरान भी धोनी अंपायर से गेंद मांगी थी जिसके बाद ये कयास लगने लगे कि धोनी संन्यास लेने वाले हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement