T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में रविवार को भारतीय टीम की भिड़ंत 'करो या मरो' मुकाबले में वेस्टइंडीज के साथ होनी है। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम को सीधा सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। हालांकि, भारत-वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर होने वाला यह अहम मुकाबला अगर बारिश की भेंट चढ़ता है, तो टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
आईसीसी के नियमों के हिसाब से सुपर-8 राउंड के किसी भी मुकाबले के लिए रिजर्व-डे नहीं रखा गया है। ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच में अगर बारिश विलेन बनती है, तो नेट रन रेट का रोल काफी अहम हो जाएगा।
वेस्टइंडीज का नेट रन रेट + 1.791 है, जबकि भारतीय टीम का नेट रन रेट -0.100 है। यानी सूर्या की सेना के मुकाबले कैरेबियाई टीम का नेट रन रेट बेहतर है और बारिश होने की स्थिति में वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा।