Advertisement

पाकिस्तान के मंत्री ने धोनी पर साधा निशाना,कहा इंग्लैंड क्रिकेट खेलने गए हैं, महाभारत के लिए नहीं

नई दिल्ली, 7 जून (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान के मंत्री ने भारतीय बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के विकेटकीपिंग दस्तानों पर बने सेना के चिन्ह को लेकर उठे विवाद पर कहा है कि धोनी इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने गए हैं न कि महाभारत...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma June 07, 2019 • 23:38 PM
MS Dhoni
MS Dhoni (© IANS)
Advertisement

धोनी के दस्तानों पर 'बलिदान ब्रिगेड' का चिन्ह है। सिर्फ पैरामिल्रिटी कमांडो को ही यह चिन्ह धारण करने का अधिकार है।

धोनी को 2011 में पैराशूट रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद उपाधि मिली थी। धोनी ने 2015 में पैरा ब्रिगेड की ट्रेनिंग भी ली है। 

Trending


इस पर हालांकि सोशल मीडिया पर धोनी की काफी तारीफ हो रही है, लेकिन आईसीसी की सोच और नियम अलग हैं। 

आईसीसी के नियम के मुताबिक, "आईसीसी के कपड़ों या अन्य चीजों पर अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान राजनीति, धर्म या नस्लभेदी जैसी चीजों का संदेश नहीं होना चाहिए।"
 



Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS MS Dhoni