Advertisement

पाकिस्तान के मंत्री ने धोनी पर साधा निशाना,कहा इंग्लैंड क्रिकेट खेलने गए हैं, महाभारत के लिए नहीं

नई दिल्ली, 7 जून (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान के मंत्री ने भारतीय बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के विकेटकीपिंग दस्तानों पर बने सेना के चिन्ह को लेकर उठे विवाद पर कहा है कि धोनी इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने गए हैं न कि महाभारत...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma June 07, 2019 • 23:38 PM
MS Dhoni
MS Dhoni (© IANS)
Advertisement

नई दिल्ली, 7 जून (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान के मंत्री ने भारतीय बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के विकेटकीपिंग दस्तानों पर बने सेना के चिन्ह को लेकर उठे विवाद पर कहा है कि धोनी इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने गए हैं न कि महाभारत लड़ने। धोनी के दस्तानों पर सेना के निशान से आईसीसी को भी आपत्ति हुई थी। 

पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट किया है, "धोनी इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने गए हैं न कि महाभारत के लिए। भारतीय मीडिया में क्या बेतुकी बहस हो रही है। भारतीय मीडिया का एक तबका युद्ध से प्यार कर बैठा है। उन्हें सीरिया, अफगानिस्तान, रवांडा भेज देना चाहिए।"

Trending


आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में भारत के पहले मैच में धोनी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विकेटकीपिंग दस्तानों पर भारतीय पैरा स्पेशल फोर्स के चिन्ह का इस्तेमाल करते देखा गया था। आईसीसी ने बीसीसीआई से कहा है कि वह धोनी के दस्तानों पर से यह चिन्ह हटवाए। 


Read More

Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS MS Dhoni