MS Dhoni Video: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 45 साल के हो गए हैं। उनकी फिटनेस अब पहले जैसे उनका साथ नहीं दे रही। वो IPL 2026 में चोटिल होने के कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या वो IPL 2027 में हिस्सा लेंगे या फिर इससे पहले ही अपने संन्यास की घोषणा कर देंगे। अगर आप भी धोनी के फैन हो और इन सभी सवालों के जवाब जानना चाहते हो, तो बता दें कि खुद धोनी ने IPL 2027 में हिस्सा लेने पर अपने फ्यूचर प्लान के हिंट दे दिए हैं।
MSD ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान IPL 2027 में खेलने पर अपनी बात रखी। उन्होंने यहां साफ किया कि अब IPL में खेलना पूरी तरह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। वो बोले, 'मुझे फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। रिपोर्ट देखने के बाद दिसंबर से पहले यह आकलन करना होगा कि मैं एक और सीजन खेलने के लिए कितना फिट हूं। अगर मैं फिट नहीं हुआ, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि इस पुरानी गाड़ी को सड़क पर अच्छी तरह चलाने के लिए सब कुछ सही किया जाए।'
ANI ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके महेंद्र सिंह धोनी के पूरे बयान का वीडियो साझा किया है। ये वीडियो 44 सेकंड का है, जिसे आप नीचे देख सकते हो।