भारत बनाम जिम्बाब्वे: 9 साल बाद दीप्ति शर्मा ने लगाया वनडे क्रिकेट में शतक, हरमनप्रीत संग मिलकर रचा इतिहास (भारत बनाम जिम्बाब्वे: 9 साल बाद दीप्ति शर्मा ने लगाया वनडे क्रिकेट में शतक, हरमनप्रीत संग मिलकर रचा इतिहास)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा वनडे मुकाबला बीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दीप्ति शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 83 गेंदों में शतक लगाया। दीप्ति ने नौ साल बाद 50 ओवर के फॉर्मेट में अपने एकदिवसीय करियर का दूसरा शतक लगाया है।
दीप्ति ने 86 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौकों की मदद से 106 रनों की नाबाद पारी खेली। इससे पहले, दीप्ति ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला और आखिरी शतक साल 2017 में आयरलैंड के खिलाफ लगाया था।
दीप्ति भारत की ओर से नंबर छह या उससे निचले क्रम पर खेलते हुए वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज भी बन गई हैं। इस पोजीशन पर खेलते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अब तक ऋचा घोष के नाम था, जिन्होंने पिछले साल 94 रन बनाए थे।