Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2021: पैट कमिंस भारत में कोरोना संकट में मदद के लिए आए आगे, पीएम केयर्स फंड में दान किए 37 लाख रुपये

जहां कई ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते वाप अपने देश लौट गए हैं, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले पैट कमिंस (Pat Cummins ) इस कठिन समय में मदद के लिए आगे आए

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 26, 2021 • 16:11 PM
Cricket Image for IPL 2021: पैट कमिंस भारत में कोरोना संकट में मदद के लिए आए आगे, पीएम केयर्स फंड मे
Cricket Image for IPL 2021: पैट कमिंस भारत में कोरोना संकट में मदद के लिए आए आगे, पीएम केयर्स फंड मे (Image Source: Google)
Advertisement

जहां कई ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते वाप अपने देश लौट गए हैं, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले पैट कमिंस (Pat Cummins ) इस कठिन समय में मदद के लिए आगे आए हैं।

कमिंस ने पीएम केयर्स फंड में 50 हजार डॉलर यानी करीब 37 लाख रुपये दान किए हैं। उन्होंने खासतौर पर भारत के अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई खरीदने के लिए यह मदद की है। कमिंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक मैसेज शेयर कर इसकी जानकारी दी।

Trending


इसके अलावा उन्होंने आईपीएल के अपने साथी खिलाडियों से भी मदद के लिए आगे आने की अपनी की है। साथ ही उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि इस कठिन समय के दौरान आईपीएल को जारी रखना चाहिए। क्योंकि देशभर के लिए इस मुश्किल समय में यह कुछ खुशी के घंटे देता है। 

बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एडम जाम्पा और केन रिचर्डसन, वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले एंड्रयू टाई भी वापस वतन लौट गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा भारत से आने वाली कई फ्लाइट्स पर बैन लगने के बाद कई खिलाडियों को डर है कि वह घर से दूर फंस ना जाएं। 

इन तीन खिलाडियों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के 13 खिलाड़ी अभी भी आईपीएल का हिस्सा हैं। 


Cricket Scorecard

Advertisement