पृथ्वी शॉ एक ऐसा नाम, जिसे कुछ साल पहले भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा था लेकिन अचानक से पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि पृथ्वी शॉ टीम इंडिया में वापसी करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पृथ्वी लगातार घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा रहे हैं लेकिन सेलेक्टर्स पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है लेकिन पृथ्वी हैं कि हार मानने को ही तैयार नहीं हैं और वो अपने बल्ले से अपने आलोचकों और सेलेक्टर्स को जवाब दे रहे हैं।
इसी कड़ी में उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीज़न के मैच में असम के खिलाफ एक सेशन में ही शतक लगाकर तहलका मचा दिया। ये पृथ्वी के लिए साल 2023 का पहला और प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का कुल 12वां शतक है। मुंबई के लिए खेलते हुए पृथ्वी ने असम के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और लंच से पहले सिर्फ 107 गेदों में ही शतक पूरा कर लिया।
अपनी शतकीय पारी के दौरान पृथ्वी ने 15 चौके और एक छक्का लगाया। पृथ्वी की ये पारी भारतीय चयनकर्ताओं के मुंह पर एक और करारा तमाचा है और इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर भी आवाज उठनी शुरू हो गई है कि आखिरकार पृथ्वी को क्यों नहीं टीम इंडिया में मौका दिया जा रहा है। शॉ ने 2018 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में ही शतक लगाकर अपने आगमन की सूचना दे दी थी। हालांकि, अचानक से उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो जुलाई 2021 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
Prithvi Shaw With Another Ton!#RanjiTrophy #Mumbai #PrithviShaw #IndianCricket pic.twitter.com/7Jg70WhpmV
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) January 10, 2023