युवराज सिंह, हरभजन सिंह ()
29 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए एक बड़ी खबर आई है। भारत के महान दिग्गज युवराज सिंह और टर्बनेटर हरभजन सिंह एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले हैं। हरभजन सिंह और युवराज सिंह इस रणजी ट्रॉफी में पंजाब की टीम के लिए खेलते हुए नजर आएगें।
हार्दिक पांड्या की यह गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, जरूर देखें
हिन्दुस्तान टाइम्स के खबर के अनुसार रणजी सीजन 2017-18 में हरभजन सिंह पंजाब टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं तो वहीं युवराज सिंह के उपकप्तान बनेनें के असार नजर आ रहे हैं।