टॉम बैंटन का शतक, श्रीलंका को 223 रन से रौंदकर इंग्लैंड ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज (टॉम बैंटन का शतक, श्रीलंका को 223 रन से रौंदकर इंग्लैंड ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज)
इंग्लैंड ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ केनिंग्टन ओवल में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच को 223 रनों के विशाल अंतर से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप के बाद इंग्लैंड ने वनडे सीरीज का पहला मैच 89 रन से अपने नाम किया था। हालांकि, श्रीलंका ने अगले मैच को 16 रन से जीतकर सीरीज को रोमांचक बना दिया, लेकिन तीसरे मुकाबले में जीत के साथ मेजबान टीम ने वनडे सीरीज भी अपने नाम की।
रविवार को खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर 355 रन बनाए। टीम ने 6 रन पर बेन डकेट (0) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद टॉम बैंटन ने जो रूट के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।