रविंद्र जडेजा ने IPL 2022 के बीच में ही छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, एमएस धोनी फिर संभालेंगे (Image Source: Google)
ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने आईपीएल 2022 के बीच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी है। जडेजा अपने खेल पर ध्यान देना चाहते हैं, जिसके चलते उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने एमएस धोनी (MS Dhoni) से दोबारा चेन्नई की कप्तानी संभालने का अनुरोध किया था । धोनी दोबारा कप्तानी संभालने के लिए तैयार हो गए हैं, जिससे जडेजा अपने खेल पर ध्यान दें सकें।
Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड
बता दें कि आईपीएल 2022 की शुरूआत से ठीक पहले धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी थी। और उनकी जगह जडेजा को यह जिम्मेदारी मिली थी।