RCB Probable XI For IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने वाला है जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) अपना खिताब बचाने की पूरी कोशिश करेगी। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भी उन्हीं के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जाएगा जो कि RCB और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस टूर्नामेंट के लिए आरसीबी की बेस्ट प्लेइंग XI कैसी हो सकती है।
विराट और साल्ट करेंगे ओपनिंग: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक बार फिर विराट और साल्ट की जोड़ी सलामी बल्लेबाज़ी करती नज़र आएगी। पिछले सीजन इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने थे। याद दिला दें कि आईपीएल 2025 में विराट ने 15 मैचों में लगभग 55 की औसत और 145 की स्ट्राइक रेट से 657 रन ठोके थे, वहीं फिल साल्ट ने 13 मैचों में 176 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 403 रन बनाए थे।
वेंकटेश अय्यर या देवदत्त पडिक्कल को मिलेगी जगह: आरसीबी के पास नंबर-3 की पॉजिशन के लिए दो काबिल बल्लेबाज़ मौजूद हैं, जो कि वेंकटेश अय्यर और देवदत्त पडिक्कल हैं। उन्होंने आईपीएल ऑक्शन में बड़ा दांव खेलकर वेंकटेश अय्यर को पूरे 7 करोड़ में खरीदा है जो कि 62 आईपीएल मैचों में लगभग 30 की औसत और 137 की स्ट्राइक रेट से 1468 रन बना चुके हैं। वहीं बात करें अगर देवदत्त पडिक्कल की तो उनके नाम 74 आईपीएल मैचों में लगभग 25 की औसत और 126 की स्ट्राइक रेट से 1806 रन दर्ज हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि इनमें से किसे प्लेइंग XI में जगह मिलती है।