21 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर रोब क्विनी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। रोब क्विनी ने यह फैसला उस वक्त लिया जब उनको घरेलू टीम विक्टोरिया ने अपने 2017-18 के कॉटेक्ट से बाहर कर दिया। आपको बता दें कि रोब क्विनी वैसे मेलबर्न स्टार्स के लिए बीग बैश लीग में अपनी उपस्थिकी दर्ज कराते रहेगें।
गौरतलब है कि रोब क्विनी ने 96 फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले हैं जिसमें 88 फर्स्ट क्लास मैच विक्टोरिया के लिए खेले हैं। रोब क्विनी ने अपना पहला फर्स्ट क्लास डेब्यू साल 2007 में तस्मानिया के खिलाफ खेलकर किया था। PHOTOS: ललित मोदी की बेटी आलिया मोदी है बेहद बिंदास, फोटो देखकर दंग रह जाएगें आप
रोब ने अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहला मैच विक्टोरिया के लिए ही खेला था। अपने फर्स्ट क्लास करियर में रोब ने कुल 5302 रन बनाए हैं। अपने फर्स्ट क्लास करियर में रोब क्विनी के नाम 10 शतक भी शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के लिए रोब क्विनी ने केवल 2 टेस्ट मैच ही खेल पाए थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के वनडे टीम का रोब क्विनी कभी भी हिस्सा नहीं रह पाए थे।