Advertisement

WATCH: पति हो तो रोहित शर्मा जैसा, पत्नी रितिका को इस तरह किया Protect

रोहित शर्मा और पत्नी रितिका सजदेह मुंबई में एक इवेंट के लिए पहुंचे थे जहां इन दोनों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। इस दौरान पत्नी रितिका काफी असहज महसूस कर रही थी लेकिन रोहित

Shubham Yadav
By Shubham Yadav August 10, 2023 • 11:47 AM
WATCH: पति हो तो रोहित शर्मा जैसा, पत्नी रितिका को इस तरह किया Protect
WATCH: पति हो तो रोहित शर्मा जैसा, पत्नी रितिका को इस तरह किया Protect (Image Source: Google)
Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ये दोनों मुंबई में एक इवेंट के लिए पहुंचते हैं जहां इन दोनों को देखने के लिए फैंस और प्रेस की भारी भीड़ पहुंच गई। इस भारी भीड़ के बीच रोहित की पत्नी रितिका असहज महसूस करने लग जाती हैं और फिर रोहित अपने पति की भूमिका में आ जाते हैं।

रोहित और रितिका अपनी ब्लू लैंबरगिनी में इस इवेंट के लिए पहुंचते हैं जहां उन्हें और उनकी कार को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ इकट्ठी हो जाती है। इस दौरान रितिका के आसपास ढेर सारे फैंस आ जाते हैं और वो असहज महसूस करने लगती हैं लेकिन तभी रोहित अपना पति धर्म निभाते हुए अपनी पत्नी को प्रोटेक्ट करते हुए गाड़ी तक लेकर जाते हैं।

Trending


रोहित की वजह से रितिका अपनी कार तक आराम से पहुंच जाती हैं और फिर ये दोनों निकल जाते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, इससे पहले रोहित का एक और वीडियो काफी सुर्खियों में था। एक इवेंट के दौरान जब रोहित से पूछा गया कि पाकिस्तान का सबसे मुश्किल गेंदबाज कौन है जिसका सामना करना उनके लिए सबसे मुश्किल है? इस सवाल का रोहित ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule, Teams And Squads

रोहित ने अपने जवाब में कहा कि सभी अच्छे हैं, वो किसी एक का नाम नहीं लेंगे क्योंकि दूसरों को बुरा लगेगा और इससे बड़ा विवाद हो जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में एक कार्यक्रम में, रोहित ने कहा, “पाकिस्तान टीम में सब अच्छे हैं। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा. बड़ा बड़ा विवाद होता है। एक का नाम लेते हैं तो दूसरे को अच्छा नहीं लगता। दूसरे का लेते हैं तो तीसरे को अच्छा नहीं लगता। सारे ही अच्छे हैं।"


Cricket Scorecard

Advertisement