Jos Buttler Record: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड टूटने की दहलीज पर खड़ा है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर अगर सिर्फ 5 रन और बना लेते हैं, तो वह विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए भारत के खिलाफ इतिहास रच सकते हैं।
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (5 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले का विजेता फाइनल में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले पहले सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगा।
इस बड़े मुकाबले में इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। बटलर को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए सिर्फ 5 रन की जरूरत है।