Advertisement
Advertisement
Advertisement

संदीप पाटिल के रिकॉर्ड, रोचक तथ्य और अन्य दिलचस्प जानकारी

भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज संदीप पाटिल 18 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद वो भारत के कोच के साथ-साथ टीम के सेलेक्टर भी बने। एक नजर संदीप पाटिल के रिकॉर्ड और कुछ और रोचक

Shubham Shah
By Shubham Shah August 18, 2021 • 12:44 PM
Sandeep Patil - Interesting Facts, Trivia, And Records
Sandeep Patil - Interesting Facts, Trivia, And Records (Image Source: Google)
Advertisement

भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज संदीप पाटिल 18 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद वो भारत के कोच के साथ-साथ टीम के सेलेक्टर भी बने।

एक नजर संदीप पाटिल के रिकॉर्ड और कुछ और रोचक तथ्य के बारे में।

Trending


1) संदीप का जन्म 1956 में मुंबई में हुआ था। उनके पिता मधुसूदन पाटिल फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में खेला करते थे साथ ही वो नेशनल लेवल के बैडमिंटन प्लेयर भी थे। वो टेनिस और फुटबॉल के खिलाड़ी भी थे।

2) मुंबई के वानखेड़े में खेलते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ एक मैच के दौरान संदीप पाटिल ने एक ऐसा छक्का लगाया जो स्टेडियम के बाहर जाता हुआ पास के एक हॉकी के मैदान पर चला गया। उन्होंने इस दौरान अपने फर्स्ट-क्लास करियर का सर्वाधिक स्कोर बनाया जो कि 205 गेंदों में 210 रनों का था।

3) साल 1982 में इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच के दौरान बॉब विलिस की एक ओवर में पाटिल ने 6 चौके लगाए। मैनचेस्टर में हुए इस मैच में वो 129 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

4) 1978-79 के बीच संदीप पाटिल ने कुल 102 छक्के जमाए। एक मैच पारसी जिमखाना में खेला जा रहा था जिसमें उन्होंने कुल 21 छक्के जमाए थे। इस दौरान एक छक्का इतना बड़ा था कि वो मरीन ड्राइव से होते हुए अरब सागर में चला गया।

5)1983-84 में नागपुर टेस्ट के दौरान पाटिल को आखिरी समय पर टीम से जोड़ा गया। तब संदीप दूसरे शहर में थे लेकिन एक नेता की मदद से उन्हें राज्य के प्लेन से छोड़ा गया जब पहले दिन का खेल खत्म होने वाला था।

6) अपने रिटायरमेंट के बाद संदीप पाटिल ने भारत की ए टीम कोचिंग दी। पाटिल केन्या के कोच बने जिसके बाद साल 2003 वर्ल्ड कप में केन्या की टीम ने सेमीफाइनल में भी अपनी जगह बनाई।

7) संदीप पाटिल ने बॉलीवुड की एक फिल्म - कभी अजनबी थे में पूनम ढिल्लन और देवश्री रॉय के साथ मुख्य अभिनेता का रोल किया है।

8) साल 2012 में वो भारत की सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन बने। वो 4 साल उस पद पर बने रहे और कई बड़े फैसले लिए।


Cricket Scorecard

Advertisement