Virat Kohli IPL 300 Sixes Record: आईपीएल 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला और भारतीय टीम के दिग्गज स्टार बल्लेबाज कोहली एक बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। अगर उनका बल्ला चला तो इस सीजन में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि उनके नाम हो सकती है। सिर्फ 9 छक्के लगाते ही कोहली IPL इतिहास के एक खास क्लब में शामिल हो जाएंगे, जहां अब तक सिर्फ दो ही खिलाड़ी पहुंच पाए हैं।
आईपीएल 2026 का आगाज जल्द होने वाला है और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने अभियान की शुरुआत सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करेगी। इस सीजन एक बार फिर सभी की नजरें टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर होंगी, जो शानदार फॉर्म के साथ एक बड़े रिकॉर्ड के करीब खड़े हैं।
विराट कोहली अगर इस सीजन में 9 छक्के लगाने में सफल रहते हैं, तो वह IPL इतिहास में 300 छक्के पूरे करने वाले दूसरे भारतीय और कुल मिलाकर तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल कोहली के नाम 267 मैचों की 259 पारियों में 291 छक्के दर्ज हैं।