Advertisement
Advertisement
Advertisement

SL vs PAK: पाकिस्तान पहले टेस्ट में जीत के करीब, श्रीलंका से मिला 131 रनों का लक्ष्य

पाकिस्तान ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 48 रन बना लिए है।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap July 19, 2023 • 20:05 PM
SL vs PAK: पाकिस्तान पहले टेस्ट में जीत के करीब, श्रीलंका से मिला 131 रनों का लक्ष्य
SL vs PAK: पाकिस्तान पहले टेस्ट में जीत के करीब, श्रीलंका से मिला 131 रनों का लक्ष्य (Image Source: Google)
Advertisement

पाकिस्तान ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 48 रन बना लिए है। श्रीलंका दूसरी पारी में 83.1 ओवर में 279 के स्कोर पर सिमट गयी। वहीं पाकिस्तान पहली पारी में 461 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया था। श्रीलंका ने पहली पारी में 312 रन बनाये थे। 

चौथे दिन स्टंप्स तक पाकिस्तान ने 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 48 रन बना लिए है और उन्हें जीतने के लिए मात्र 83 रन चाहिए। स्टंप्स के समय कप्तान बाबर 9 गेंद में एक चौके की मदद से 6 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं इमाम-उल-हक 45 गेंद में 4 चौको की मदद से 25 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है। श्रीलंका की तरफ से प्रभात जयसूर्या ने 2 विकेट लिए। 

Trending


तीसरे दिन श्रीलंका ने बिना विकेट खोये 14 रन बना लिए थे। हालांकि चौथे दिन पूरी टीम पाकिस्तान के स्कोर 461 के जवाब में 83.1 ओवर में 279 के स्कोर पर लुढ़क गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन पहली पारी में शतक लगाने वाले धनंजय डी सिल्वा ने बनाये। उन्होंने 118 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौको और 2 छक्कों की मदद से 82 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

उनके अलावा निशान मदुष्का ने 115 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा रमेश मेंडिस ने 79 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाये। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट अबरार अहमद और नौमान अली ने लिए। वहीं 2-2 विकेट आगा सलमान और शाहीन अफरीदी को मिले। ऐसे में पाकिस्तान को जीतने के लिए 131 रन का लक्ष्य मिला। 

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, नौमान अली, अबरार अहमद, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह। 

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, दिनेश चंडीमल, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, विश्व फर्नांडो, कसुन राजिथा। 


Cricket Scorecard

Advertisement