Kolkata Knight Riders: मेंस टी20 वर्ल्ड कप के बीच बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में विशेषज्ञ शिविर लगाने की योजना धीरे-धीरे आकार ले रही है। इस सिलसिले में एक अहम कदम के तौर पर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान की अगुवाई में तेज गेंदबाजों का विशेष कैंप सोमवार को संपन्न हो रहा है।
मामले से जुड़े सूत्रों ने 'आईएएनएस' को बताया कि भारत ए और अंडर-19 सेट-अप से जुड़े, साथ ही अपने-अपने राज्यों के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले चुनिंदा तेज गेंदबाजों को इस तीन दिवसीय शिविर में बुलाया गया था। यह कैंप बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित किया गया, जहां जहीर खान की निगरानी में खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और मैच-तैयारी पर काम किया गया।
सूत्रों के अनुसार, "ये सभी गेंदबाज पहले से ही राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की रडार पर हैं। इस तरह के लक्षित कैंप का उद्देश्य उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मांगों के लिए और बेहतर तरीके से तैयार करना है।"