Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्या इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका हटा पाएगी 'चोकर्स' का दाग? जानिए कैसी है साउथ अफ्रीकी टीम!

27 मई। आईसीसी विश्व कप में जब भी दक्षिण अफ्रीका के नाम का जिक्र होता है तो एक संज्ञा इस टीम के साथ जुड़ जाती है। यह संज्ञा है 'चोकर्स' का। इसके पीछे दक्षिण अफ्रीका का विश्व कप का कड़वा इतिहास

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat May 27, 2019 • 15:57 PM
क्या इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका हटा पाएगी 'चोकर्स' का दाग? जानिए कैसी है साउथ अफ्रीकी टीम! Images
क्या इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका हटा पाएगी 'चोकर्स' का दाग? जानिए कैसी है साउथ अफ्रीकी टीम! Images (Twitter)
Advertisement

इस बार इंग्लैंड एंड वेल्स में विश्व कप हो रहा है और यहां फाफ डु प्लेसिस की टीम के लिए अपने ऊपर से चोकर्स का तमगा हटाना बेहद जरूरी सा बन गया। यह तमगा सिर्फ विश्व विजेता बनकर ही हट सकता है। 

हमेशा की तरह इस विश्व कप में भी दक्षिण अफ्रीका कागजों पर मजबूत टीम है जो वो पहले भी रही है। लेकिन इस बार उसकी कोशिश मैदान पर दम दिखा ट्रॉफी जीतने की होगी। 

इस टीम की खासियत इसकी पेस बैट्री है जिसमें युवा कागिसो रबाडा, लुंगी नगिदी और अनुभवी डेल स्टेन के नाम हैं। विश्व क्रिकेट में इन तीनों के खौफ से हर कोई वाकिफ है। इंग्लैंड की परिस्थति में यह तीनों और खतरनाक हो जाएंगे। 

Trending




Cricket Scorecard

Advertisement