Star Sports India bag BCCI media rights for INR 6138.1 Crore ()
नई दिल्ली, 5 अप्रैल (CRICKETNMORE)| स्टार इंडिया ने 6138 करोड़ रूपय खर्च करते हुए अगले पांच साल (2018 से 2023) तक के लिए भारतीय क्रिकेट का टेलीविजन और डिजिटल प्रसारण का अधिकार खरीद लिया है। इसके साथ ही स्टार इंडिया के पास अब आईपीएल के अलावा भारतीय क्रिकेट का प्रसारण अधिकार भी हो गया है। स्टार इंडिया ने गत वर्ष सितंबर में 16347.5 करोड़ रूपये में साल 2018 से 2022 तक के लिए आईपीएल के प्रसारण अधिकार खरीदे थे।
स्टार इंडिया के पास आईपीएल और भारतीय क्रिकेट के प्रसारण अधिकार के अलावा 2023 तक के लिए आईसीसी टूर्नामेंटों के भी प्रसारण अधिकार हैं, जो उसने 2015 में 1.9 अरब डॉलर में खरीदा था।
क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS