Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स का साथ निभाने के लिए स्टीव स्मिथ मुंबई पहुंचे, खिलाड़ी एक सप्ताह के लिए आइसोलेशन में

दिल्ली कैपिटल्स के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ शनिवार को मुंबई स्थित होटल पहुंचकर टीम से जुड़ गए। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एक सप्ताह के लिए आइसोलेशन में रहेंगे। दिल्ली कैपिटल फ्रेंचाइजी के एक बयान...

IANS News
By IANS News April 03, 2021 • 16:55 PM
Cricket Image for Steve Smith Arrives In Mumbai To Join Delhi Capitals For Ipl 2021
Cricket Image for Steve Smith Arrives In Mumbai To Join Delhi Capitals For Ipl 2021 (Steve Smith (Image Source: Google))
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ शनिवार को मुंबई स्थित होटल पहुंचकर टीम से जुड़ गए। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एक सप्ताह के लिए आइसोलेशन में रहेंगे।

दिल्ली कैपिटल फ्रेंचाइजी के एक बयान में कहा, दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ शनिवार को टीम होटल पहुंचे। स्मिथ एक सप्ताह के लिए संगरोध में रहेंगे।

Trending


स्मिथ, जिन्होंने पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया और 25.91 की औसत से सिर्फ 311 रन बना सके थे, को जयपुर फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था। हालांकि, उन्हें इस सीजन में 2.2 करोड़ रुपये की कीमत पर दिल्ली कैपिटल्स द्वारा चुना गया था।

दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने नीलामी के बाद कहा था कि वे भाग्यशाली हैं कि स्मिथ इतने सस्ते में टीम को मिल गए।

पिछले सीजन में उपविजेता रही दिल्ली कैपिटल्स टीम की कमान इस साल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के हाथों में है। दिल्ली की टीम 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2021 के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।


Cricket Scorecard

Advertisement