Colombo: ICC T20 World Cup 2026: Pakistan vs United States of America (Image Source: IANS)
ICC T20 World Cup: पाकिस्तान को शनिवार को सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद भी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होना पड़ा। मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में आए पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को पत्रकारों के कड़े सवालों का सामना करना पड़ा। उनसे कप्तानी छोड़ने से जुड़ा भी सवाल पूछा गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान अली आगा से एक रिपोर्टर ने पूछा कि क्या वह खुद कप्तानी छोड़ देंगे या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उन्हें हटाएगा।
इसके जवाब में आगा ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने विश्व कप में उतना अच्छा नहीं खेला जितना हमें खेलना चाहिए था। मुझे लगता है कि अभी लिया गया कोई भी फैसला भावनात्मक होगा। हम वापस जाकर कुछ समय लेंगे और फिर जरूरी फैसला लेंगे।"