ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडर स्टेफ कैटली का आर्सेनल के साथ नया करार (Image Source: IANS)
वेस्ट लंदन क्लब आर्सेनल ने दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई महिला फुटबॉलर स्टेफ कैटली के साथ कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल की घोषणा की है, जो बीते 6 वर्षों से क्लब की डिफेंस लाइन का अहम हिस्सा रही हैं।
स्टेफ कैटली जुलाई 2020 में मेलबर्न सिटी से आकर इस इंग्लिश क्लब में शामिल हुई थीं। उन्होंने गनर्स के लिए 165 मैच खेले, जिसमें चार गोल किए और साथ ही इन वर्षों में टीम की डिफेंस में भी अहम भूमिका निभाई है।
32 वर्षीय डिफेंडर ने आर्सेनल में अपने समय के दौरान दो लीग कप खिताब (यूईएफए विमेंस चैंपियंस लीग और फीफा चैंपियंस कप) जीता है। पिछले सीजन में उस ऐतिहासिक यूरोपीय जीत में स्टेफ ने अहम भूमिका निभाई थी, उन्होंने इस टूर्नामेंट के सभी पांच नॉकआउट मुकाबलों में शुरुआत की और फाइनल में बार्सिलोना को हराते हुए 'क्लीन शीट' (बिना कोई गोल खाए मैच जीतना) बनाए रखने में मदद की।